HomeHindi Blogsलूडो खेल से हमें क्या सीख लेनी चाहिए?

लूडो खेल से हमें क्या सीख लेनी चाहिए?

भारत में लूडो अधिकतर हर घर में खेला जाता है। कई लोगों के लिए यह खेल बचपन का अभिन्न हिस्सा होता है जो अपने साथ मनोरंजक यादें लाता है। पिछले दिनों जब पूरे देश में लॉक डाउन लगा था, तब प्रियजनों के साथ लूडो खेलना दिनचर्या का एक ऐसा नैत्य बन गया था जिसका इंतज़ार घर के बड़े और बच्चे सभी बेसब्र होकर करते थे। 

आज, लूडो कई लोगों के लिए पैसा जीतने का एक आम साधन बन गया है। दिन प्रतिदिन गेमिंग ऐप पर लाखों लोग अपना मनपसंद खेल, लूडो खेलते हैं और पैसे जीतते हैं। लेकिन आप शायद ये जान के हैरान हो जाएँगे कि लूडो हमें आम ज़िंदगी में बहुत सारी चीज़ें सिखाता है जो हमारे अच्छे व्यक्तित्व के गठन में सहायक होते हैं। आइये, जानते हैं कि लूडो खेल से हमें क्या सीख लेनी चाहिए!

6 सर्वोच्च लूडो खेल से सीखने वाली बातें

निम्नलिखित बिंदुएँ लूडो से मिलने वाले मानसिक व बौद्धिक फ़ायदे बताती हैं:

1. हर बार जीत आवश्यक नहीं है।

यदि आप लूडो खेलते हैं तो आप जानते होंगे कि इस खेल में कुछ भी हो सकता है। जैसे, आप जीत से कुछ कदम दूर ही होंगे, और कोई आपकी गिट्टी काट देगा। ऐसे में अपनी हार को स्वीकार करना एवं और बड़ी जीत के लिए ख़ुद को नियंत्रित करने का अभ्यास होता है। लूडो खेलते समय, किस मोड़ पर क्या चाल आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी, उसका सही समय पर निर्णय लेना सबसे आवश्यक होता है। ये हमें हमारी व्यक्तिगत ज़िंदगी में भी decision making में मदद करता है। 

2. एक रास्ता बंद हो जाने पर दूसरे विकल्प तैयार करना। 

लूडो खेलते समय जब कोई हमारी गिट्टी काट देता तब हम जल्द से जल्द दूसरे विकल्प का प्रयोग कर भरपाई करने की कोशिश करते हैं। इससे हम वक्त रहते अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए विकल्प तैयार करना सीखते हैं। ये हमें आम ज़िंदगी में भी मदद करता है। जब एक रास्ता बंद हो जाता है तब कैसे उपलब्ध साधनों का सद्धुपयोग करें और दूसरे विकल्प तैयार करें, ये सुनिश्चित करने में सक्षम होने में सहायता मिलती है। 

और पढ़े.. सटीक यॉर्कर बॉल कैसे डाला जाता है आसान स्टेप्स में सीखें

3. कठिनाइयों से निकलना। 

इस खेल से हम कठिनाइयों से सुरक्षित बचकर निकलना भी सीखते हैं। जब कोई प्रतिद्वंदी आपकी गिट्टी को काटने की कोशिश करता है या आपका रास्ता रोकता है, तो उनसे बचकर निकालना और अपनी गिट्टियों को संरक्षित स्थान तक पहुँचाना गेम का एक ऐहम हिस्सा है। इससे हम दिन प्रतिदिन में भी मुश्किलों का सामना करना और उनसे सफलतापूर्वक निकलना सीखते हैं।

4. पर्यवेक्षण की शक्ति।

लूडो खेल में जीतने के लिये आपने चैलेंजर की हर चाल पर निगरानी रखना ज़रूरी होता है।आपका ओपोनेंट कब कौन-सी गिट्टी चला रहा है और कहाँ अपनी गिट्टियाँ विश्राम करा रहा है, इन सब गतिविधियों पर नज़र रखना गेम जीतने के लिए ज़रूरी है।ये हमें आम जीवन में भी attentive रहना सिखाता है और हमारी आब्जर्वेशन में सुधार लाता है। 

और पढ़े.. सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

5. हार ना मानना।

लूडो में आख़िरी चक्कर तक कुछ भी हो सकता है और गेम पलटी जा सकती है। इससे हमें हार ना मानने और अंत तक डटे रहने की हिम्मत मिलती है। ऐसा हमने लूडो में बहुत बार देखा है कि अंत की ओर अग्रसर होते हुए, किसी दूसरे की गिट्टी लेने का एकाएक अवसर मिल जाता है और पूरा खेल पलट जाता है। इसलिए, हार ना मानना और किसी भी परिस्थिति को जीत में बदलना, लूडो की एक एहम सीख है जो हमें आम ज़िंदगी में भी मदद करती है। 

6. एक अच्छी नीति बनाना।

किसी भी खेल को जीतने के लिए एक अच्छी नीति का होना बहुत आवश्यक होता है और लूडो को बिना इसके जीता नहीं जा सकता। कब कौनसी गिट्टी खोलनी है, किसको सेफ स्पॉट पर विश्राम कराना है, तथा होम तक पहुँचने का दृष्टिकोण, आदि; पहले से सोचना और उस अनुसार ही खेलना। ये हमें रोज़ की ज़िंदगी में सफलता के लिए नीति बनाना तथा उसका सुचारू रूप से पालन करने के लिए प्रेरित करता है। 

अब तक आप जान गए होंगे कि लूडो खेलने से आप काफ़ी चीज़ें सीखते हैं जो आम ज़िंदगी में व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं। अगर आप लूडो खेलकर लाखों रुपय का ईनाम जीतना चाहते हैं तो आज ही अपने स्मार्ट फ़ोन पर WinZO लूडो ऐप डाउनलोड करें। यहाँ आपको लूडो चैंपियनशिप और अन्य कई ऑनलाइन गेम खेलने का अवसर मिलता है। 

लूडो के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. लूडो खेल से हमें क्या सीख लेनी चाहिए?

लूडो हमारी ऐसी कई चीज़ों का अभ्यास कराता है जो हमें आम ज़िंदगी में चाहिए होती हैं। जैसे – एकाग्र होना, सही नीति बनाना, हार ना मानना, पॉजिटिव दृष्टिकोण रखना, इत्यादि।

2. क्या मैं लूडो खेलकर पैसे कमा सकता हूँ? 

जी हाँ, आप लूडो खेलकर और उसे जीतकर पैसे कमा सकते हैं। यदि आप अपनी हर लूडो की जीत को उपहार में बदलना चाहते हैं तो आज ही Winzo ऐप डाउनलोड करें। 

3. लूडो से कितनी धनराशि जीती जा सकती है? 

लूडो खेलने से जीती जाने वाली ईनाम कि रक़म आपके खेल पर निर्भर करती है। आप जितनी गेम जीतेंगे, ईनाम उतना ज़्यादा होगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular