HomeHindi Blogsसबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

भारत में क्रिकेट हमेशा से ही सबका मनपसंद खेल माना जाता है और इसके खिलाड़ी पीढ़ी दर पीढ़ी देश के युवाओं को प्रेरित करते रहे। कभी गावस्कर की बैटिंग, कपिल देव की कप्तानी, सचिन और सहवाग की धुआँधार पारियाँ, कुंबले और इरफ़ान की गेंदबाज़ी, द्रविड़ के सूझबूझ से परिपूर्ण प्रदर्शन, और अनेक ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने देशवासियों की रुचि क्रिकेट में सदैव बना के रखी और इसका उत्साह कभी भी कम ना होने दिया। आज के युग में जब भारत की बेटियाँ भी हर क्षेत्र में कन्धे से कन्धा मिलाकर परिपक्वता से उभर कर सामने आ रहीं हैं, वहीं क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियाँ दुनिया से छिपी नहीं हैं। 

आज दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी और सर्वाधिक विकेट लेने वाली दीवांगनें भारत से ही हैं। यदि आप क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं और इन महिला खिलाड़ियों के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो निम्नलिखित जानकारी को ज़रूर पढ़ें। 

जानिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है! 

आज महिला क्रिकेट भारत में पहले से काफ़ी ज़्यादा प्रचलित हो गया है और इसका श्रेय हमारी फीमेल खिलाड़ियों को जाता है, जिन्होंने समय समय पर अपने प्रदर्शन से संपूर्ण विश्व को अचंभित कर दिया। 

सबसे अधिक रन बनाने वाली क्रिकेट खिलाड़ी

जब भी सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों कि सूची तैयार होती है, तो उसने हर फॉर्मेट में स्कोर किए गये रनों की गणना होती है। ऐसी ही सूची यदि हम सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की बनाए तो सबसे ऊपर नाम, मिथाली राज का आता है। द्वितीय स्थान पर शेर्लोट एडवर्ड्स और उनके बाद, स्टेफनी टेलर, सुज़िए बट्स, और मेग लैनिंग आती हैं। इनके द्वारा बनाए गये रन जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखिए – 

रैंकखिलाडीबल्लेबाज़ी का तरीक़ारन
1मिथाली राजराइट-हैंडेड बल्लेबाज़10868
2शेर्लोट एडवर्ड्सराइट-हैंडेड बल्लेबाज़10273
3स्टेफनी टेलरराइट-हैंडेड बल्लेबाज़9449
4सुज़िए बट्सराइट-हैंडेड बल्लेबाज़8556
5मेग लैनिंगराइट-हैंडेड बल्लेबाज़7631

कौन हैं मिताली राज? 

मिताली राज महिला क्रिकेट जगत में सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं। राजस्थान के जोधपुर शहर में 3 दिसंबर 1982 को जन्मी मिताली का पूरा नाम मिताली दोराई राज है और इनके माता और पिता का नाम लीला राज और दोराई राज है। स्कूल के दिनों से ही मिताली की क्रिकेट में रुचि रही और इन्होंने अपनी शुरुआती नींव अपने बड़े भाई के साथ रखी। 

अपने प्रारंभिक दिनों में मिताली ने रेलवे के लिए कई घरेलू मैच खेले और अगर बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करें, तो इन्होंने टेस्ट मैच, ODI, टी20 आदि; सभी प्रकार के मैच खेले और अनेकों वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। 

और पढ़े.. पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है

क्या मिताली ODI क्रिकेट में भी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं? 

One Day International (ODI) में भी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी, भारत की मिताली राज ही हैं जिन्होंने 1999-2022 के बीच 7805 रन बना कर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ किए। वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स एडवर्ड ने 5992 अंकों के साथ अपने खेल से सबको प्रभावित किया। ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूचि- 

रैंकखिलाडीदेशकरियररन
1मिथाली राजभारत1999-20227805
2सी एम एडवर्डइंग्लैंड1997-20165992
3सी आर टेलरवेस्टइंडीज2008-20225298
4सी डब्लू बेट्सन्यूज़ीलैंड2006-20225045
5बी जे क्लार्कऑस्ट्रेलिया1991-20054844
6के अल रॉलटनऑस्ट्रेलिया1995-20094814
7ए ई सट्टरवाइटन्यूज़ीलैंड2007-20224639
8एम एम लैनिंगऑस्ट्रेलिया2011-20224463
9एस सी टेलरइंग्लैंड1998-20114101
10डी ए हॉकलीन्यूज़ीलैंड1982-20004064
11एस जे टेलरइंग्लैंड2006-20194056
12एम दु प्रीज़साउथ अफ्रीका2007-20223760
13डी जे एस डॉटिनवेस्टइंडीज2008-20223727
14एच सी नाइटइंग्लैंड2010-20223548
15ए जे ब्लैकवेलऑस्ट्रेलिया2003-20173492
16टी टी ब्यूमंटइंग्लैंड2009-20223404
17ई ए पैरीऑस्ट्रेलिया2007-20223369
18एल लीसाउथ अफ्रीका2013-20223315
19एस एफ़ एम डिवाइनन्यूज़ीलैंड2006-20223227
20एल वॉल्वार्डटसाउथ अफ्रीका2016-20223193

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

टेस्ट मैच की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी जे ए ब्रिट्टिन हैं, जिन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 1935 रन बनाए। द्वितीय स्थान पर सी एम एडवर्डस्, और उनके बाद आर हेहोए फ़्लिंट, डी ए हॉकली, सी ए हॉज्स, और सी अग्रवाल का नाम आता है। 

और पढ़े.. सटीक यॉर्कर बॉल कैसे डाला जाता है आसान स्टेप्स में सीखें

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

सूज़ी बेट्स ने 129 टी20 मैच में 3511 रन अर्जित करके सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का ख़िताब जीता। उनके बाद स्टेफ़नी टेलर और मेग लैनिंग का नाम आता है। 

यदि आप फैंटसी क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपनी टीम बना कर ईनाम जीतना चाहते हैं तो Winzo ऐप अपने स्मार्ट फ़ोन पर डाउनलोड करें। यहाँ आपको अपनी मनपसंद गेम खेलने का मौक़ा मिलता है और साथ ही आप लाखों रुपये की धनराशि भी जीत सकते हैं। 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के विषय में पूछे जाने वाले अन्य सवाल

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन हैं?

भारत की मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन हैं? 

सूज़ी बेट्स ने टी20 में 3511 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का ख़िताब जीता। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular